क्रिकेट के टॉप 10 कमेंटेटरों की सैलरी की सूची, जानिए आकाश चोपड़ा और जतिन की कमाई
दोस्तों बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनको क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखना पसंद होता है। हालांकि ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनके पास क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। इसीलिए वह लोग टीवी पर मैच देखते हैं। टीवी पर मैच देखते हुए लोगों को कमेंट्री सुनना भी काफी पसंद होता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको भारत के कुछ लोकप्रिय कमेंटेटरों की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
1. रवि शास्त्री
रवि शास्त्री वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच है। लेकिन जब वह कमेंट्री करते थे तो लोगों को काफी मजा आता था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 तक उनको एक सीरीज के लिए 56.93 लाख मिलते थे। वहीं एक आईपीएल सीजन के लिए उनको 4 करोड़ रुपए दिए जाते थे यानी कि वे 1 साल में कमेंट्री करते हुए लगभग साढे 6 करोड रुपए कमा लेते थे।
Third party image reference
2. सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर आज भी कमेंट्री से करोड़ों की कमाई करते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कमेंट्री करने के लिए सुनील गावस्कर को 56.93 लाख रुपए दिए जाते हैं। आईपीएल में कमेंट्री करने के लिए उनको प्रति सीजन 2.35 करोड़ रुपए मिलते हैं। सुनील गावस्कर की 1 साल की सैलरी 6 करोड़ से ज्यादा है।
3. संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर को एक सीरीज के हिसाब से 42 लाख रु दिए जाते हैं। वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों में कमेंट्री करके हर साल 6 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं।
4. हर्षा भोगले
हर्षा भोगले बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय कमेंटेटर है जिनको एक सीरीज में कमेंट्री करने के लिए 32 लाख रुपए मिलते हैं। उनकी 1 साल की इनकम 5.5 करोड़ रुपए के आसपास है।
5. माइकल वॉन
माइकल वॉन स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हैं। उनको हर सीरीज के लिए 38 लाख रुपए की फीस मिलती है। उनकी सालाना कमाई 5.8 करोड रुपए 6.5 करोड रुपए के बीच में है।
6. इयान बिशप
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप को हर सीरीज से 33 लाख रुपए की कमाई होती है। जबकि उनकी सालाना इनकम 5 करोड़ के आस पास है।
7. अनिल कुंबले
भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी अनिल कुंबले बतौर कमेंटेटर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। उनको एक सीरीज के लिए 32 लाख रुपए की फीस मिलती है। जबकि उनकी सालाना कमाई 5.5 करोड़ रुपए के आसपास है।
8. आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा भी काफी मजेदार कमेंट्री करते हैं। जब वह कमेंट्री करते हैं तो दर्शक कान लगाकर सुनते हैं। उनको हर सीरिज के लिए 30 लाख की फीस मिलती है। उनकी 1 साल की कमाई 4 करोड़ के आसपास है।
Third party image reference
9. जतिन सप्रू
जतिन सप्रू की एक मैच की कमाई 1.5 लाख के आसपास है। वह हर साल 1.75 करोड रुपए कमा लेते हैं।
Third party image reference
10. वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण को एक मैच के लिए साडे 3.5 लाख की फीस मिलती है। उनकी हर साल 2.5 से 3.5 करोड़ तक की आमदनी हो जाती है।


