Breaking News

पत्नी की वजह से मोहम्मद आमिर को मिल सकता है IPL में खेलने का मौका, जानें पूरा मामला


Third party image reference
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर बीते शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया. उनके इस फैसले की पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आलोचना भी की.

Third party image reference
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मोहम्मद आमिर अब ब्रिटेन की नागरिकता लेने जा रहे हैं. खबर के अनुसार उन्होने ब्रिटेन की नागरिकता के लिए स्पाउस वीजा का आवेदन किया है. यह वीजा शूरूआत में 30 महीने के लिए मिलता है. अगर वीजाधारक मानको पर खरा उतरता है तो उसे स्थाई नागरिकता और ब्रिटिश पासपोर्ट दे दिया जाता है.

Third party image reference
बता दें, मोहम्मद आमिर ने 2016 में नर्जिस खातून से शादी की है. जो की ब्रिटेन की रहने वाली हैं. इसके आधार पर ही आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया है.
आईपीएल खेल सकते हैं आमिर

Third party image reference
मोहम्मद आमिर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में यदि मोहम्मद आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल जाती है. तो वह इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बन सकते हैं. आमिर से पहले पाकिस्तान के अज़हर महमूद भी ब्रिटेन की नागरिकता के आधार पर आईपीएल में खेल चुके हैं. बता दें, दोनो देशों के बीच खराब राजनीतिक संम्बन्ध की वजह से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर बैन लगा हुआ है.