Breaking News

अमला ने खेले 124 टेस्ट, देखें 124 मैचों के बाद अमला, सचिन और कुक में से कौन है खतरनाक

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में। साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। हाशिम अमला ने साउथ अफ्रीका के लिए 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 टी-20 मैच खेले। दोस्तों आज हम आंकड़ों के अनुसार जानेंगे 124 टेस्ट मैचों के बाद हाशिम अमला, सचिन तेंदुलकर और एलिस्टर कुक में से कौन खतरनाक बल्लेबाज है।
टेस्ट क्रिकेट में हाशिम अमला के आंकड़े-

Copyright Holder: Cricket Champion
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने 124 टेस्ट मैचों की 215 पारियों में बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 46.64 की औसत से 9282 रन बनाए थे। हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक और 41 अर्धशतक लगाए है और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 311 रन है।
124 टेस्ट मैचों के बाद सचिन तेंदुलकर के आंकड़े-

Copyright Holder: Cricket Champion
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। सचिन तेंदुलकर ने अपने शुरुआती 124 टेस्ट मैचों में 199 पारियां खेली थी। इस दौरान सचिन ने 57.05 की औसत से 10156 रन बनाए थे जिसमें 34 शतक और 41 अर्धशतक शामिल थे। शुरुआती 124 टेस्ट मैचों में सचिन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रन था।
124 टेस्ट मैचों के बाद एलिस्टर कुक के आंकड़े-

Copyright Holder: Cricket Champion
एलिस्टर कुक इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज है। उन्होंने अपने शुरुआती 124 टेस्ट मैचों में 222 पारियां खेली थी। इस दौरान एलिस्टर कुक ने 46.77 की औसत से 9822 रन बनाए थे जिसमें 28 शतक और 46 अर्धशतक शामिल थे। शुरुआती 124 टेस्ट मैचों में एलिस्टर कुक का सर्वाधिक स्कोर 294 रन था।
दोस्तों आपके अनुसार हाशिम अमला, सचिन तेंदुलकर और एलिस्टर कुक में से कौन टेस्ट क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज है ? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं और आपको ये लेख पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।