दुनिया के 4 सबसे निडर बल्लेबाज़, जो खेलते हैं बैखौफ, नंबर 1 है सबसे खतरनाक
जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि क्रिकेट के खेल में हमेशा बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहा है। क्रिकेट के दीवाने भी छक्के-चौके लगते हुए देखना बहुत पसंद करते हैं। मजा तो तब आता है जब गेंदबाजों की धज्जियां उड़ती है। आज की इस पोस्ट में हम आपको विश्व क्रिकेट के चार ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी किसी भी खतरनाक गेंदबाज के आगे बिल्कुल नहीं डरे। उन्होंने बिना किसी डर के बल्लेबाजी की। आइए जानते हैं उनके बारे में.
4. मोहम्मद शहजाद
बता दे कि मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज है। मोहम्मद शहजाद को खतरनाक पारी खेलने के लिए जाना जाता है। अब तक उन्होंने कई मौकों पर शानदार बल्लेबाजी की है। अफगानिस्तान की टीम मोहम्मद शहजाद के बल पर उलटफेर करने की क्षमता रखती है। टी-10 टूर्नामेंट में मोहम्मद शहजाद ने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया और रिकॉर्ड बनाया।
Third party image reference
3. क्रिस गेल
आप सभी लोग क्रिस गेल को तो अच्छी तरह से जानते होंगे जिनको T-20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है। कई सारे क्रिकेट दिग्गज उन्हें यूनिवर्स के नाम से बुलाते हैं। क्रिस गेल उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनके नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस गेल ने एक मैच में मात्र 30 गेंदों में शतक लगाया। क्रिस गेल के छक्के बहुत ही लंबे होते हैं। वह पूरी ताकत से शॉट मारते हैं। आईपीएल में क्रिस गेल 175 रनों की नाबाद पारी खेली जो रिकॉर्ड है।
Third party image reference
2. शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहिद अफरीदी सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। हालांकि जल्दी ही यह रिकॉर्ड क्रिस गेल तोड़ देंगे। शाहिद अफरीदी की खतरनाक बल्लेबाजी गेंदबाजों के लिए परेशानी बन जाती थी। उन्होंने वनडे क्रिकेट में मात्र 37 गेंदों में शतक लगाया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
Third party image reference
1. वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग को सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कई बड़ी पारियां खेली। उन्होंने 17 बार छक्का लगाकर अपनी पारी का आगाज किया। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने विस्फोटक बल्लेबाज है।



