कोई है वकील तो कोई पुलिस अधिकारी, जानिए क्या करती है इन धाकड़ क्रिकेटर्स की सुंदर पत्नियां
क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है. इस खेल के चाहने वालों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है. क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें ग्लैमरस की कोई कमी नहीं है. क्रिकेट जगत के ज्यादातर खिलाड़ी विवाहित हैं और अपना सुखमय वैवाहिक जीवन निर्वाह कर रहे हैं. क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां भी बेहद ही शानदार प्रोफेशन से जुडी हुई हैं. आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेटर की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइये जानते हैं किस क्रिकेटर की पत्नी किस पेशे से जुडी हुई है.
दिनेश कार्तिक
Third party image reference
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और बेहतरीन फिनिशर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भारत की एक बेहतरीन स्क्वैश खिलाड़ी हैं. दिनेश कार्तिक फ़िलहाल भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं. दिनेश कार्तिक के नाम भारत की तरफ से टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज पारी खेलने का रिकॉर्ड है.
परविंदर अवाना
Third party image reference
परविंदर अवाना का अंतरराष्ट्रीय कैरियर कोई खास नहीं रहा. इनकी पत्नी का संगीता कसाना है. संगीता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर आसीन हैं. आपको बता दें अवाना ने भारत की तरफ से 2 टी 20 मैच खेले जिसमें इन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ.
मिचेल स्टार्क
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर की पत्नी का नाम एलिसा हिली है. तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने 15 अप्रैल 2016 को शादी की थी. एलिसा बेहद ही सुंदर हैं इन्हें विश्व कप 2015 में जबरदस्त प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब मिला था.
इशांत शर्मा
Third party image reference
दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 9 दिसंबर 2016 को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी की. प्रतिमा सिंह भारतीय बास्केटबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं.
रूद्र प्रताप सिंह
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह की पत्नी देवांशी पोपट एक वकील हैं. देवांशी पोपट अहमदाबाद के सीनियर वकील मनोज पोपट की बेटी हैं. आपको बता दें इन दोनों ने 2012 में विवाह किया था.




