Breaking News

वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर लौटे, दोस्त को बल्लेबाजी टिप्स देते हुए आयें नजर

वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर लौटे, दोस्त को बल्लेबाजी टिप्स देते हुए आयें नजर
विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफ़ाइनल मैच के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. वो मौजूदा समय में से भी बाहर चल रहे हैं. लेकिन पिछले दिनों से उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है. अब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर लौटने के बाद अपने दोस्त को बल्लेबाजी टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर वापस लौटे

और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद क्रिकेट से दूर चल रहे थे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे थे. लेकिन अब उन्होंने मैदान पर लौटने का फैसला कर लिया है. पहले उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी की और अब अपने दोस्त को मैदान पर जाकर बल्लेबाजी के टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं.
जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने किसी दोस्त को किस तरह से बल्लेबाजी करना है ये बताते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी धोनी युवा गेंदबाजो के खिलाफ राँची में अभ्यास करते हुए नजर आये थे.

टीम से फ़िलहाल चल रहे हैं बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पहले निजी कारणों से वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम से आराम लिया. लेकिन उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी को टीम से बाहर करने का फैसला आया.
खुद भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने कहा की अब हम धोनी से आगे की सोचने लगे हैं और अब सिर्फ युवा खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दिया जायेगा. जिसमें पंत और सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. अब वेस्टइंडीज दौरे पर भी महेंद्र सिंह धोनी को बाहर ही रखा गया है.

टी20 विश्व कप खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

भले ही ये दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहा हो लेकिन टी20 विश्व कप खेलने की उम्मीद अभी भी जिंदा है. के पास ज्यादा अनुभव नहीं है. जबकि ऋषभ पंत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. इसलिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं.