Breaking News

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग घोषित, मयंक-जडेजा ने मचाया धमाल, शमी का स्थान चौंकाने वाला

भारत ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पारी और 130 रन के बड़े अंतर से हराया है अब इस मैच की समाप्ति के अगले दिन आईसीसी ने भी ताजा रैंकिंग का ऐलान कर दिया है।

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग घोषित, मयंक-जडेजा ने मचाया धमाल, शमी का स्थान चौंकाने वाला
google
इस मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल को बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ हैI वह अब 691 रेटिंग अंकों के साथ 11वें पायदान पर पहुँच गए है I बल्लेबाजों की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा ने भी शानदार प्रदर्शन की बदौलत 5 स्थान के सुधार से 35वां स्थान हासिल किया है।

google
आईसीसी रैंकिंग में हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कोहली अब भी दूसरे स्थान पर बरक़रार हैं, जबकि रोहित 10वें स्थान पर है। हालांकि इन दोनों के अंकों में जरुर गिरावट देखने को मिली है I

google
गेंदबाजी रैंकिंग में शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बना ली है। वो टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुँच गए हैं, इसके अलावा ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने भी 2-2 स्थान का सुधार करते हुए क्रमशः 20वां और 22वां स्थान प्राप्त किया है I

google
ऑल राउंडर रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने दूसरा स्थान बना रखा है, वहीं अश्विन चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं।