Breaking News

Video: बल्लेबाज को आउट ना देने पर अंपायर के सामने ही बच्चे की तरह रोने लगे क्रिस गेल, अंपायर की छूट गई हंसी

Video: बल्लेबाज को आउट ना देने पर अंपायर के सामने ही बच्चे की तरह रोने लगे क्रिस गेल, अंपायर की छूट गई हंसी
क्रिस गेल भले ही 40 साल के हो लेकिन वे अभी भी दुनिया भर में टी 20 लीग में सबसे अधिक मांग वाले क्रिकेटरों में से एक हैं. उन्होंने दुनिया भर में लगभग हर ऐसे टूर्नामेंट में खेला है और हालांकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त नहीं हुआ है.
वर्तमान में, वह दक्षिण अफ्रीका में Mzansi Super League 2019 में खेल रहे है.
हालांकि इस लीग में अभी तक उनका बल्ला खामोश है, जिसके लिए वो आमतौर पर जाने जाते है. उन्होंने अभी तक जोजी स्टार्स के लिए पांच मैचों में 18 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ सिर्फ 47 रन बना पाए हैं. इस दौरान एक मुकाबले में वो शून्य पर भी आउट हुए थे. बीते दिनों जब किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की तो उसमें इस खिलाड़ी का भी नाम था. गेल ने बीते दो आईपीएल के सीजन में पंजाब के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है जिसका ईनाम उन्हें भी मिला है.
क्रिस गेल जब मैदान पर होते हैं तो वो एक काफी मजेदार क्रिकेटर बन जाते है. क्रिस गेल संभवत: इस समय दुनिया के सबसे मजेदार क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं और Mzansi Super League 2019 2019 में जोजी स्टार्स और पैरल रॉक्स के बीच मैच के दौरान उन्होंने जो किया उसे देखकर आप भी शायद यही कहेंगे.
क्रिस गेल ने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में पैरल रॉक्स की पारी का पहला ओवर फेंकने आए थे. इस ओवर की एक गेंद सीधे हेनरी डेविड्स के पैड पर जा लगी जिसके बाद गेल ने अपील की. लेकिन अंपायर ने गेल की खिलाड़ी को आउट नहीं दिया. इस दौरान गेल लगातार अपील करते रहे और थोड़ी देर बार उन्होंने किसी बच्चे की तरह क्रीज पर ही रोना चालू कर दिया. हालांकि अंपायर ने बल्लेबाज को आउट तो नहीं दिया लेकिन गेल को बच्चो की तरह रोते देख अंपयार अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मैदान पर ही हंसने लगे.
क्रिस गेल ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ एक रन बनाया जबकि उनकी टीम मात्र 129 रन ही बना सकी. जबकि गेल ने इस मुकाबले में मात्र एक ओवर फेंका जिसमें उन्होंने पांच रन दिए. गेल की टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.