Breaking News

यदि आपको भी मिलने लगे यह 4 संकेत तो समझ लेना कि आपके शरीर में है कैल्शियम की कमी

आज मैं आपको ऐसे चार संकेतों के बारे में बताने वाली हूं यदि आपके शरीर में भी यह संकेत मिलने लगे तो समझ जाइए कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई। कैल्शियम आपके शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिनरल है। इसका मुख्य कार्य आप के शरीर में हड्डियों की मजबूती, विकास और कठोरता प्रदान करने और उन्हें स्वस्थ बनाये रखने के साथ-साथ मष्तिस्क से सभी अंगों तक सूचनाओं को पहुंचाने के कार्य में भी इसकी एक अहम भूमिका होती है। कैल्शियम हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में भी सहायक होती है। तो आइए जानते हैं उन 4 संकेतों को।

pixabay.com
कैल्शियम की कमी के 4 संकेत-
1) हड्डियाँ कमजोर होना- जब किसी व्यक्ति को कैल्‍शिम की कमी हो जाती है। तो कैल्शियम की कमी का सबसे बड़ा प्रभाव आपकी हड्डियों की मजबूती पर पड़ता है। शरीर में यदि कैल्‍शियम की कमी हो तो आसानी से हड्डियॉ टूट सकती है। साथ ही मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द भी रहता है। इसके अलावा पूरे बदन में दर्द भी होने लगता है।

pixabay.com
2) दांत कमजोर होना- कैल्‍शियम की कमी दांतों पर साफ दिखाई देती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपके दांत भी जल्दि सड़ने लगते हैं। अगर बच्चों को बचपन में ही कैल्शियम की कमीं हो गई हो तो उन्हें दांत आने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

pixabay.com
3) नाखून कमजोर होना- इसकी कमी नाखूनों पर भी दिखाई देता है। मजबूत नाखूनों के लिये भी कैल्‍शियम की आवश्यकता होती है। यदि आपके नाखून बार-बार टूट रहें हैं। तो ये आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने का संकेत हो सकते हैं।

pixabay.com
4) बाल झड़ना- दोस्तों आपको बता दें कि बालों के विकास और सही पोषण में भी कैल्शियम अत्यंत आवश्यक होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से बाल जल्दि झड़ने लगते हैं और रुखे भी हो जाते हैं।