रसोईघर में अपनाएं ये कुछ घरेलू नुस्खे, खाना और समय बर्बाद होने से बचाएं
अक्सर महिलाएं रसोई में कभी-कभी खाना बर्बाद कर देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप खाना और समय दोनों बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
1.लहसुन छीलने में कभी-कभी बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए आप लहसुन को थोड़ा गर्म कर लेते हैं तो लहसुन आसानी से छिल जाएगा।
2.अगर आप कभी रात में चने भिगोना भूल गए हैं और चने उबालना चाहते हैं तो थोड़ी देर गर्म पानी में चने को भिगोकर रख दें। इससे चने फूल जाएंगे और आप चने उबाल सकते हैं।
3.कभी-कभी फ्रिज में रखे हुए केले खराब हो जाते हैं। अगर आप केले खराब होने से बचाना चाहते हैं तो केले के डंठल के ऊपर फॉयल पेपर लपेट कर रख दें। इससे लंबे समय तक केले खराब नहीं होते।
4.मेवों को खराब होने से बचाने के लिए आप उन्हें एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रखिए। इससे मेवे लंबे समय तक खराब नहीं होते।
5.अगर आप स्वादिष्ट रोटियां बनाना चाहते हैं तो जब दूध का भगोना खाली हो जाए तो उस भगोने में आप आटा गूंथे। इससे रोटियां बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और मुलायम बनेगी और भगोने पर चिपका हुआ दूध भी काम में आ जाएगा।
6.अगर रात को कभी दाल बच जाए तो आप दाल में धनिया, मिर्च, प्याज और आटा मिलाकर दाल के परांठे बनाए। दाल के पराठे बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं और सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं।