Breaking News

उम्र के हिसाब से कितना वजन होता है स्वास्थ्य के लिए सही, जाने विस्तार से

शरीर का वजन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आप जब भी किसी अस्पताल में जातें हैं तो डॉक्टर द्वारा सबसे पहले आपका वजन लिया जाता है और उम्र पूँछी जाती है। इसका मुख्य कारण हमारी उम्र से वजन का एक निश्चित माप दंड है। अगर उससेकम या ज्यादा वजन होता है तो व्यक्ति अस्वस्थ माना जाता है। जिस प्रकार से हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए डायट का पैमाना है उसी प्रकार से उम्र का भी पैमाना है। आज मैं आपको इस लेख में बताऊंगा कि इस किस उम्र में कितना वजन होना चाहिए। आइये जानते हैं।

उम्र के हिसाब से कितना वजन होता है स्वास्थ्य के लिए सही, जाने विस्तार से
 
किस उम्र में कितना वजन होना चाहिए

 
जब बच्चा पैदा होता है उस समय लड़के का वजन 3.3 किलो और लड़की का 3.2 किलों होना चाहिए। 3 से 5 महीने के बच्चों का वजन कम से कम 6 किलों और लड़कियों का 5.4 किलों वजन होना चाहिए। 6 से 8 महीने के बच्चों का वजन 7.8 किलों और लड़कियों का 7.2 किलों होना चाहिए। एक वर्ष की उम्र में लड़को का वजन 9.2 किलों और लड़कियों का वजन 8.6 किलों होना चाहिए। 2 साल के लड़कों का वजन 12.3 किलों और लड़कियों का वजन 11.8 किलों होना चाहिए। 3 से 5 साल के लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलों से 16 किलों तक होना चाहिए। 9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलों और लड़कियों का वजन 28.5 किलों होना चाहिए।

 
10 से11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलों से 32.2 किलों और लड़कियों का 32.5 किलों से 33.7 किलों होता है। 15 से 18 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलों और लड़कियों 54 किलों तक होना चाहिए। 19 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 83.4 किलों और महिलाओं का सही वजन 73.4 किलों तक होना जरूरी है। 30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 80 किलों और महिलाओं का वजन 70 किलों होना चाहिए। उम्र के साथ साथ वजन कम होना ही सही रहता है नहीं तो जोड़ो में दर्द होने लगता है। अगर इससे कम या ज्यादा वजन है तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर वजन थोड़ा कम है तो शरीर पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ते हैं किन्तु अधिक हो जाने पर कई बीमारियाँ होने की आशंका बढ़ जाती है।