मृत्यु होने के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता है ? सच्चाई जानकर हैरान रह जाओगे

मनुष्य के जीवन का अटल सत्य उसकी मृत्यु है। मनुष्य की मृत्यु को ना तो कोई रोक सकता है और ना ही कोई इसका समय बदल सकता है। इस धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव की एक दिन मृत्यु निश्चित है। हिंदू धर्म में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी शव यात्रा निकालते हैं। और उसका दाह संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन किसी व्यक्ति की मृत्यु अगर शाम के समय या रात को हो जाती है तो शव को घर पर ही रख कर रात भर रखवाली करते हैं। ऐसा किस वजह से किया जाता है ? आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। मृत्यु होने के बाद शव को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता है ? सच्चाई जानकर हैरान रह जाओगे।
हिंदू धर्म में अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु शाम के समय या रात में हो जाती है तो उसके शव को रात भर घर पर ही रखकर रखवाली की जाती है। और दूसरे दिन दाह संस्कार करते हैं। ऐसा इस वजह से होता है कि हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद दाह संस्कार करने का नियम नहीं है। इसलिए शव को तुलसी के पौधे के पास रखकर रात भर शव की रखवाली की जाती है।
रात भर शव की रखवाली इस वजह से करते हैं कि कोई जानवर या कीड़ा शव को नुकसान नहीं पहुंचाएं। इसलिए शव की रखवाली के लिए कोई ना कोई व्यक्ति शव के पास जरूर रहता है। इसके अलावा शव को तुलसी के पौधे के पास रखकर अगरबत्ती और धूपबत्ती भी जलाते हैं। ताकि शव से किसी प्रकार की कोई दुर्गंध नहीं आए।
