Breaking News

खटमल को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे



कभी-कभी घर में सीलन और गंदगी होने पर खटमल पैदा हो जाते हैं और खटमल ज्यादातर बिस्तर और लकड़ी की चीजों में पैदा होते हैं, जो रात में आपको काटते भी हैं और आपको नींद नहीं आती। आज हम आपको बताने वाले हैं, कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिससे आप खटमल को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं


वैक्‍कयूमिंग

अगर आपके विस्तरों में खटमल हो गए हैं, तो आप विस्तरों की वैक्‍कयूमिंग करें और उन्हें धूप में सुखाएं। इससे सारे खटमल निकल जाएंगे।

कपड़ों की धुलाई

अगर आपके घर के पर्दों और चादर में खटमल हो गए हैं, तो आप उन्हें धोकर धूप में सुखा लें। इससे सारे खटमल निकल जाएंगे।

सिरका

अगर फर्नीचर वगैरह में खटमल खटमल हो गए हैं, तो आप सिरके को पानी में मिलाकर फर्नीचर के ऊपर छिड़के। इससे सारे खटमल मर जाएंगे।

प्याज

खटमल को भगाने के लिए प्याज का रस निकालकर, जहां खटमल हों उस स्थान पर छिड़क दें। इससे खटमल की सांसे बंद हो जाएंगी और खटमल भाग जाएंगे।

नीम का तेल

नीम का तेल एंटी माइक्रोबियल होता है और इसे खटमल के ऊपर छिड़कने से सारे खटमल भाग जाते हैं।